झाविमो विधायक प्रकाश राम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, लातेहार में गरमायी भाजपा, जानें पूरी खबर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो विधायक प्रकाश राम का भाजपा में जाना तय माना जा रहा है़ पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री के लातेहार दौरा के क्रम में श्री राम भाजपा में शामिल हो सकते है़ं झाविमो विधायक रैली कर भाजपा में शामिल होंगे़ इधर प्रकाश राम के पार्टी में शामिल होने की चर्चा से ही लातेहार में […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो विधायक प्रकाश राम का भाजपा में जाना तय माना जा रहा है़ पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री के लातेहार दौरा के क्रम में श्री राम भाजपा में शामिल हो सकते है़ं
झाविमो विधायक रैली कर भाजपा में शामिल होंगे़ इधर प्रकाश राम के पार्टी में शामिल होने की चर्चा से ही लातेहार में भाजपा गरम हो गयी है जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव ने कमेटी के दूसरे सदस्यों के साथ मिल कर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से अपनी बात रखी है.
श्री शाहदेव झाविमो विधायक के पार्टी में आने से नाराज है़ं वहीं पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने मोर्चा खोल दिया है़ जबकि पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने कहा है कि संगठन को चुनाव जीतना है, सरकार बनाना है़ संगठन ने सोच-समझ कर फैसला लिया है़ वह संगठन के निर्णय के साथ है़ं
कोई कार्यकर्ता खुश नहीं है
पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि कोई कार्यकर्ता खुश नहीं है़ प्रकाश राम ने हमेशा भाजपा का विरोध किया है़ अभी चार दिन पहले विधायक ने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से है़ ऐसे लोगों को पार्टी क्या सोच कर शामिल कर रही है, मालूम नहीं है़
कार्यकर्ताओं से की थी बात
प्रकाश राम ने लातेहार में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही भाजपा में शामिल होने का मन बनाया था़ उन्होंने कार्यकर्ताओं का मन जानने के लिए उनके बीच एक सर्वे भी कराया था़ कार्यकर्ताओं को फॉर्म देकर विधायक ने पूछा था कि हमें झाविमो छोड़ना चाहिए या नही़ं अगर झाविमो छोड़ना चाहिए, तो फिर किस दल में जाना चाहिए़ कार्यकर्ताओं के जवाब के बाद ही विधायक आश्वस्त हुए़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










