जेटली का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

Updated at : 27 Aug 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
जेटली का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

लातेहार : जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि अरुण जेटली का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने भाजपा को एक नयी ऊंचाई दिलायी है जिसे कभी भुलाया […]

विज्ञापन

लातेहार : जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि अरुण जेटली का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने भाजपा को एक नयी ऊंचाई दिलायी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को काफी मजबूत करने का काम किया था. इसके पूर्व सभी ने उनके प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याणी देवी, रामधनी सिंह, रघुपाल सिंह, मो महताब आलत, गणेश प्रसाद, वंसी यादव, मिट्ठू सिंह, अनिल प्रसाद, अंकित पांडेय, प्रमोद प्रसाद, अरुण उपाध्याय, विकास कुमार, शीला देवी, सुकन्या देवी, रानी देवी, अर्पणा सिंह, आशा देवी, रिया देवी, तारा देवी मंजू देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola