काला बिल्ला लगा कर किया काम

लातेहार : नेशनल मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले सरकारी कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर मंगलवार को काम किया़ लातेहार जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के समर्थन और नयी पेंशन योजना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया. मौके जिला संयोजक […]
लातेहार : नेशनल मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले सरकारी कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर मंगलवार को काम किया़ लातेहार जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के समर्थन और नयी पेंशन योजना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया.
मौके जिला संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में बहाल होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन गत एक दिसंबर 2004 से बंद कर दी गयी है. दिसंबर 2004 के बाद बहाल होने वाले कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत रखा जाता है. इन कर्मचारियों को पुरानी पारिवारिक पेंशन के बदले नयी पेंशन योजना का प्रावधान किया गया है. इसका विरोध एनपीएस के तहत आने वाले सभी कर्मचारी व अधिकारी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने जीवन का बहुमूल्य समय सरकार और जनता की सेवा में लगाता है और बुढ़ापे का सहारा उनकी पेंशन होती है. जो सरकार द्वारा छीन लिया गया है और यह बेहद निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि आगामी 18 जुलाई तक काला बिल्ला लगा कर विरोध किया जायेगा. जबकि 27 जुलाई को राज्य के सभी प्रखंड में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र बीडीओ को सौंपा जायेगा. उसके बाद जिला में सभी विधायक और सांसद को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




