दो पर नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated at : 05 Jul 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो पर नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

मामला: डकरा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगी पोकलेन व ट्रैक्टर जलाने का चंदवा : मंगलवार की देर रात डुमारो पंचायत के मड़मा गांव अंतर्गत डकरा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगी पोकलेन व ट्रैक्टर को जलाने मामले में दो लोगों पर नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]

विज्ञापन

मामला: डकरा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगी पोकलेन व ट्रैक्टर जलाने का

चंदवा : मंगलवार की देर रात डुमारो पंचायत के मड़मा गांव अंतर्गत डकरा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगी पोकलेन व ट्रैक्टर को जलाने मामले में दो लोगों पर नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उक्त प्राथमिकी कार्य के पेटी कांट्रैक्टर शमशेर आलम (पिता- तस्लीम मियां, चेतमा, सतबरवा) ने दर्ज करायी है.
आवेदन में कहा गया है कि उक्त पुल के संवेदक संजय कुमार सिंह (पिता- रामनंदन सिंह, औरंगाबाद) है. हमने इसे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर लिया है. अप्रैल 2019 से हमने कार्य शुरू किया था. देख-रेख के लिए महादेव गंझू को बतौर मुंशी रखा था. काम शुरू होने के बाद महादेव ने कहा कि दो पिलर का काम हमें दे दो.
इस पर हमने कहा कि हम खुद ही पेटी कांट्रैक्ट पर काम लिए है. तुम्हें दे देंगे, तो हमें क्या बचेगा. इसके बाद वह हमें लगातार किसी न किसी तरीके से तंग करने लगे. पोकलेन मशीन से काम होने लगा, तो (चट्टी, मैकलुस्कीगंज) के अनिल उरांव ने भी खुद को काम पर रखने की बात कही. हमने उसे भी नाइट गार्ड के रूप में काम पर रख लिया. इसके बाद दोनों ने मिल कर मुझे परेशान करना शुरू किया.
कभी अधिकारियों की जांच, तो कभी कार्य से अधिक मजदूर. इसके बाद भी हमने कार्य जारी रखा था. इन दोनों ने ही तीन अज्ञात लोगों के साथ मिल कर उक्त घटना को अंजाम दिया है. श्री आलम का कहना है कि ट्रैक्टर व पोकलेन जलने की सूचना गार्ड अनिल ने ही मुझे दूरभाष पर दी थी. पुलिस ने कांड संख्या 87/19 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola