जमात की राजनीति पर विश्वास करता है राजद

Updated at : 02 Jan 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
जमात की राजनीति पर विश्वास करता है राजद

सुनील कुमार, लातेहार : राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने पहली जनवरी को स्थानीय माको मैदान में विराट जनसभा आयोजित की. राजद के अलावा झामुमो के बड़े नेताओं ने इस सभा शिरकत की. सभा के उपरांत लगभग पांच हजार लोगों ने पिकनिक एवं वनभोज का लुफ्त उठाया. श्री यादव ने कहा कि राजद जमात की […]

विज्ञापन
सुनील कुमार, लातेहार : राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने पहली जनवरी को स्थानीय माको मैदान में विराट जनसभा आयोजित की. राजद के अलावा झामुमो के बड़े नेताओं ने इस सभा शिरकत की. सभा के उपरांत लगभग पांच हजार लोगों ने पिकनिक एवं वनभोज का लुफ्त उठाया.
श्री यादव ने कहा कि राजद जमात की राजनीति पर विश्वास करता है जाति की नहीं करता है. महागठबंधन के नेताओं से ही चतरा संसदीय क्षेत्र का भला होना है, वे चुनाव में यहां की जनता की सेवा करने के लिए कूदे हैं.
बिहार के संदेश विधानसभा भोजपुर के विधायक अरुण यादव ने कहा कि सुभाष यादव जनप्रिय नेता हैं और समाजसेवा उनके रग रग में है. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन में नेताओं की कमी नहीं है.
राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने राजद की सीट एवं जीत को पक्की बताया. इस जनसभा के उपरांत आयोजित पिकनिक में मुंबई से आये लोकप्रिय भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी ने एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीत गाये. श्री यादव ने साप्ताहिक हाट बाजारटांड़ में आये लगभग एक हजार निर्धनों को नि:शुल्क कंबलों का वितरण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola