गलत करनेवाले नहीं बख्शे जायेंगे : डीसी

Updated at : 07 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
गलत करनेवाले नहीं बख्शे जायेंगे : डीसी

शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की शिकायतें लातेहार : शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गलत करनेवालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को पूरी […]

विज्ञापन
शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की शिकायतें
लातेहार : शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये.
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गलत करनेवालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से काम करने की बात कही. जनता दरबार में मनिका प्रखंड के जुगूंर गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि जुगूंर की मुखिया द्वारा विकास कार्य में अनियमितता बरती गयी है
ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जुगूंर के लिए तीन लाख, 72 हजार की राशि की निकासी कर ली गयी है, लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं हो सका है. इस दौरान अन्य कई योजनाओं में मुखिया पर फर्जी तरीके से पैसे गबन करने का आरोप लगाया. मामले को उपायुक्त श्री गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया.
उन्होंने दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने की बात कही. जिला मुख्यालय स्थित अमवाटीकर निवासी रजीना खातून व सखरी बैगम ने आवेदन देकर बताया कि प्रधानमंत्री आवस योजना के चयन किया गया. इसके बाद 2017 में हमलोगों ने अपने घर को तोड़ दिया. लेकिन इस दौरान फैज मोहम्मद द्वारा जमीन पर आपत्ति दर्ज की गयी. अब नगर पंचायत के माध्यम आवास योजना का पैसा रोक दिया गया. हमलोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये है.
उपायुक्त द्वारा मामले की जांच उप विकास आयुक्त को दिया गया. महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुढ़नी निवासी सिलबिया तिग्गा ने उपायुक्त को बताया कि पति ख्रीस्तोफर खलको पंचायत सेवक थे, जिनका निधन वर्ष 2012 में हो गया. बाद में कोषागार द्वारा बैंक में पैसा भेजा गया. लेकिन बैंक द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है.
उपायुक्त ने मामले की जांच बैंक के वरीय अधिकारी करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, राशन वितरण समेत दर्जनों मामले आयें. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व अमीना उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola