प्रचार वाहन रवाना किये गये

Published at :06 Apr 2014 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचार वाहन रवाना किये गये

शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में जिला में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना जिला प्रशासन का लक्ष्य है. वे शनिवार को समाहरणालय परिसर में प्रचार वाहनों को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना कर रहे थे. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष […]

विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में जिला में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना जिला प्रशासन का लक्ष्य है. वे शनिवार को समाहरणालय परिसर में प्रचार वाहनों को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना कर रहे थे.

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान की सारी तैयारी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि वैसे मतदान केंद्र, जहां विगत चुनाव में 30 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, वहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. श्री कुमार ने बताया कि इन प्रचार वाहनों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों कें वैसे मतदान केंद्र एवं सभी 115 पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि ग्रामीण मतदान के प्रति जागरूक हों.

उपायुक्त ने जिले के नौ प्रखंडों के लिए अलग-अलग प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अनुमंडल पदाधिकारी हैदर अली, जिला परिवहन पदाधिकारी नागेंद्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी मीना कुमारी, नजारत उप समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola