सोलर सप्लाई में घोटाला, आठ सप्लायर पर होगा मामला दर्ज

Updated at : 06 Jul 2017 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर सप्लाई में घोटाला, आठ सप्लायर पर होगा मामला दर्ज

चंदवा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगाये गये सोलर स्ट्रीट लाइट में लाखों रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले पर उप विकास आयुक्त लातेहार ने आठ एजेंसी व सप्लायर पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश चंदवा बीडीओ देवदत पाठक को दिया है. उप विकास आयुक्त के पत्रांक 388 दिनांक […]

विज्ञापन
चंदवा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगाये गये सोलर स्ट्रीट लाइट में लाखों रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले पर उप विकास आयुक्त लातेहार ने आठ एजेंसी व सप्लायर पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश चंदवा बीडीओ देवदत पाठक को दिया है.
उप विकास आयुक्त के पत्रांक 388 दिनांक 27 जून 2017 के आलोक में कहा गया है कि गांव में सोलर लाइट लगवाने के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी है. आपूर्तिकर्ता ने मुखिया व पंचायत सेवक के मिली भगत से बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सोलर लाइट लगवाये है. ज्रेडा द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में 16,786 रुपये तथा 2015-16 में 16,852 रुपये प्रति सोलर लाइट मूल्य निर्धारित किया गया था.
जबकि 159 सोलर लाइट क्रमश: 34,600 रुपये, 35,000 रुपये व 37,590 रुपये में खरीदे गये. अधिक मूल्य की बंदरबांट आपूर्तिकर्ता से लेकर सभी लोगों ने की. भुगतान 13वें व 14वें वित आयोग मद की राशि से किया गया था.
बतातें चलें कि मुखिया व पंचायत सचिव ने निजी लाभ के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक का भुगतान संबंधित आपूर्तिकर्ता को किया है. प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट में तकरीबन 15-20 हजार रुपये अतिरिक्त सरकारी राशि का भुगतान किया गया है. कुल 159 सोलर लाइट लगवाने में करीब 30 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है.
इस संबंध में बीडीओ श्री पाठक ने कहा कि व्यस्तता होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. दो दिनों के भीतर ही मामला दर्ज कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola