बालूमाथ अंचल के 101 वन अधिकार दावा अभिलेखों की जांच हुई

बालूमाथ अंचल के 101 वन अधिकार दावा अभिलेखों की जांच हुई
लातेहार. शहर के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अग्निहोत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि अग्निहोत्र से बच्चों में संस्कारों का विकास होता है तथा वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ते हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ. इस मौके पर उदय कक्षा की बहन जीवा और कनक की माता गुड़िया कुमारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में अग्निहोत्र करने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस पावन अवसर पर सहभागी होने का अवसर प्राप्त हुआ. शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अग्निहोत्र संपन्न कराया. इस मौके पर वाटिका की सभी दीदी की सक्रिय उपस्थिति रही. मौके पर काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




