ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Feb 2026 6:31 PM
कोडरमा जमुआ मुख्य मार्ग स्थित डोमचांच टैक्सी स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक ने एक महिला को चपेट में ले लिया,
डोमचांच . कोडरमा जमुआ मुख्य मार्ग स्थित डोमचांच टैक्सी स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक ने एक महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर अवस्था में उसे कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. महिला की पहचान डोमचांच जयनगर रोड निवासी तारा देवी के रूप में हुई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी मौके पर पहुंचे व उक्त ट्रक को जब्त किया. सीओ ने की पहल, धरना समाप्त जयनगर. अंचल कार्यालय के समक्ष पांच दिनों से धरना पर बैठे बितल साव के परिजनों का धरना सीओ सारांश जैन की पहल पर समाप्त हुआ. धरना स्थल पर माले नेताओं की उपस्थिति में वार्ता हुई. जिसमें सीओ श्री जैन ने कहा कि थाना प्रभारी तिलोकरी जाकर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगायेंगे, अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाये. वार्ता में पीड़ित परिवार के साथ माले जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, माले प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, अशोक यादव, भोला यादव, राजेंद्र दास, रामचंद्र साव, साबीर अंसारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










