कोडरमा : साढ़े सात लाख के ब्लू स्टोन के साथ दो गिरफ्तार

अनुदीप सिंह ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर स्थित संजय पंडित के मकान में ब्लू स्टोन पत्थर का अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया है.
कोडरमा : पुलिस ने पुरनानगर स्थित एक घर में छापामारी कर लाखों रुपये का कीमती ब्लू स्टोन पत्थर बरामद किया है. ब्लू स्टोन का अवैध खनन कर इसकी तस्करी के लिए यहां रखा गया था़ इससे पहले मिली सूचना के आधार पर कोडरमा थाना पुृलिस ने यह कार्रवाई की़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ इनमें 36 वर्षीय संजय पंडित व 41 वर्षीय राजू पंडित (दोनों के पिता जगदीश पंडित, निवासी पुरणानगर) शामिल हैं. इनके पास से करीब 96 किलो ब्लू स्टोन पत्थर, एक मोबाइल व ब्लू स्टोन खरीद-बिक्री से संबंधित पैसे का हिसाब किताब वाली डायरी बरामद हुई है़ पुलिस के अनुसार, बरामद ब्लू स्टोन की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है.
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर स्थित संजय पंडित के मकान में ब्लू स्टोन पत्थर का अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया है़ इसकी खरीद-बिकी के लिए ये लोग जिला से बाहर जाने वाले हैं. सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में रविवार की मध्य रात्रि संजय पंडित के घर पर छापामारी की गयी. इस दौरान संजय पंडित के कमरा व उसके भाई राजू पडित के कमरे से करीब 96 किलो ब्लू स्टोन पत्थर बरामद किया गया़ इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध कोडरमा थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है़ छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, सलीम लुगुन व कोडरमा थाना के पैंथर जवान आदि शामिल थे.
Also Read: 9वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप में कोडरमा के खिलाड़ियों का जलवा, सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बने चैंपियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




