Koderma: एनसीसी शिविर में परेड और युद्धक प्रदर्शन, उत्कृष्ट कैडेट्स को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कैडेटों ने विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण औ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया / Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा NCC शिविर में कैडेट्स ने परेड, युद्धक प्रदर्शन और बेयोनेट फाइटिंग का शानदार नजारा पेश किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को अवॉर्ड्स दिए गए.

विज्ञापन

कोडरमा. बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन भव्य परेड, युद्धक प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. कार्यक्रम में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

विज्ञापन

बटालियन की छह कंपनियों के मार्च पास्ट

कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन की छह कंपनियों के मार्च पास्ट से हुई. ऑनरेरी कैप्टन बाना सिंह, परमवीर चक्र कंपनी, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, परमवीर चक्र कंपनी, कर्नल नाइक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र कंपनी, रानी झांसी कंपनी, जोजिला कंपनी और बसंतरा कंपनी के कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय, आत्मविश्वास और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया. इसके बाद कैडेटों ने बेयोनेट फाइटिंग का प्रदर्शन किया. बटालियन के सूबेदार जतरू तिर्की के मार्गदर्शन में गर्ल कैडेटों ने प्लाटून अटैक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इसमें कैडेटों ने टीमवर्क, सामरिक समन्वय, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया.

मौके पर पदाधिकारी / Prabhat Khabar Network
मौके पर पदाधिकारी / Prabhat Khabar Network

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट हुए सम्मानित

युद्धक प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया.

बेस्ट इन ऑब्स्टेकल्स में जेजे कॉलेज के कैडेट हरिओम दास और सीएच प्लस टू की कैडेट काजल विजेता रहीं. बेस्ट बेयोनेट अटैकर ट्रॉफी सीएच प्लस टू के कैडेट राज सिंह ने जीती.

बेस्ट फायरर वर्ग में आरएलएसवाई कॉलेज के कैडेट राजा कुमार और जेजे कॉलेज की कैडेट रितु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. बेस्ट कैडेट श्रेणी में जेजे कॉलेज के एसीए अमर साव, बरही कॉलेज के बीसीए रोशन कुमार और जेजे कॉलेज के बीसीए शफाक नाज को सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: Koderma : बिजली संकट के बीच लपसियाडीह को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद

सैनिक स्कूल तिलैया के एनसीसी कैडेटों को ‘सिंबल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित

निशान टोली में सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेट अमन, हर्ष और विवेक ने उत्कृष्ट टीमवर्क और अनुशासन का प्रदर्शन किया. संस्थागत पुरस्कार के तहत सैनिक स्कूल तिलैया के एनसीसी कैडेटों को ‘सिंबल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया. एसडब्ल्यू गर्ल्स कैटेगरी में जेजे कॉलेज को भी ‘सिंबल ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया गया. विशेष सम्मान के रूप में जेजे कॉलेज की अंडर ऑफिसर रितु सिंह को आरडीसी-2025 में भागीदारी के लिए 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. वहीं सीएटीसी-12 की ओवरऑल चैंपियनशिप जेजे कॉलेज ने हासिल की.

ये भी पढ़ें: Koderma: सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स में चमका तिलैया, 4x100 रिले में जीता गोल्ड

विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण में दिखायी क्षमता

शिविर के दौरान कैडेटों ने विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ बिजेंद्र कुशवाहा, लेफ्टिनेंट सीके दुबे, लेफ्टिनेंट राधिका, बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार सुमेर सिंह, नायब सूबेदार शशि कुमार, जीसीआई शिवानी शर्मा, 45 झारखंड बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार और दिग्विजय कुमार समेत पीआई स्टाफ, जेसीओ, एनसीओ और बटालियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन सैनिक स्कूल तिलैया के लेफ्टिनेंट चंदन कुमार दुबे ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola