Koderma : बिजली संकट के बीच लपसियाडीह को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
मौके पर विधायक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
लपसियाडीह गांव में बिजली की समस्या का समाधान हो गया है. विधायक अमित कुमार यादव ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है.
जयनगर. प्रखंड की कटिया पंचायत के लपसियाडीह गांव में बिजली की समस्या को देखते हुए नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.
बिजली विभाग से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी
बताया गया कि गांव में बिजली की समस्या के समाधान को लेकर विधायक अमित कुमार यादव और जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने बिजली विभाग से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी. विभाग की ओर से सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बाद नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया.
कई लोग रहे मौजूद
मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सांसद प्रतिनिधि किसुन यादव, परसाबाद मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय पंडित, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर राणा, दीपक सिंह, शशिकांत चौधरी, विपुल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नीरज सिंह, मनोज यादव, अशोक यादव, सोनू गुप्ता, दिलीप सिंह, दीपक स्वर्णकार, बलदेव यादव, तुलसी यादव, विवेक भदानी, शैलेंद्र चौधरी, हरेंद्र विश्वकर्मा, रामदेव पासवान, उपमुखिया शिवशंकर यादव, रोहित पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए