नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 10:22 PM

विज्ञापन

नोडल पदाधिकारी डीएसई अजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया व नरेश यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

कोडरमा . नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त सभागार में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ. नोडल पदाधिकारी डीएसई अजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया व नरेश यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं. प्रशिक्षक सुदीप सहाय ने पूरी चुनावी प्रक्रिया में सेक्टर पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में बताया. उन्होंने मतपेटी को खोलने, सील करने एवं मतदान करने तथा मतदान के पश्चात सील कर स्ट्रांग रूम में जमा करने तक की विधि को बताया. प्रशिक्षक अश्विनी तिवारी ने बूथों पर मूलभूत सुविधाएं यथा रैंप, पानी, बिजली, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आदर्श आचार संहिता का पालन कराने से संबंधित जानकारी दी. प्रशिक्षक मनोज चौरसिया एवं नरेश यादव ने सभी प्रकार के लिफाफों एवं प्रपत्रों की जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी प्रेम कुमार, प्रशिक्षक रामचंद्र ठाकुर, विवेक रंजन, दिलीप वर्णवाल, रविकांत रवि आदि मौजूद थे.

अवैध उत्खनन के खिलाफ छापा, ट्रैक्टर व बाइक जब्त

कोडरमा बाजार. डोमचांच थाना क्षेत्र के वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत ढोढाकोला जंगल के टेकवा स्थित सरलहवा खदान में ढिबरा उत्खनन के लिए जा रहे कंप्रेशरयुक्त ट्रैक्टर और एक बाइक को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया. हालांकि वाहन चालक भाग निकला. बताया गया कि वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी राम बाबू कुमार को सूचना मिली कि सरलहवा खदान में ढिबरा के अवैध उत्खनन को लेकर खनन माफिया द्वारा जंगल में ट्रैक्टर भेजा जा रहा है. इसी सूचना पर टीम उक्त क्षेत्र में छापामारी करने जा रही थी. इसी बीच टीम को देखते ही ट्रैक्टर को छोड़ कर चालक फरार हो गया. छापामारी टीम में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, कुंदन कुमार, किशोर कुमार यादव, गोपाल यादव, दुर्गा प्रसाद महतो, पवन कश्यप आदि शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola