द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 Feb 2026 10:26 PM
मास्टर ट्रेनरों द्वारा अमिट स्याही के उपयोग की जानकारी दी गयी.
कोडरमा बाजार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश के आलोक में नगर निकाय चुनाव को लेकर द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरीय प्रशिक्षण प्रभारी सह डीडीसी के मार्गदर्शन में किया गया. प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा अलग अलग कमरों में मतदान पदाधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर ट्रेनरों द्वारा अमिट स्याही के उपयोग की जानकारी दी गयी. मौके पर डीएसई अजय कुमार, मास्टर ट्रेनर रामचंद्र ठाकुर, अश्विनी तिवारी, सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संजय सुमन, उमेश सिन्हा, राजेश्वर पांडेय, दिलीप वर्णवाल, रविकांत कुमार रवि, नरेश यादव, विवेक रंजन आदि मौजूद थे.
कांग्रेस के प्रशिक्षण में शामिल हुए कोडरमा जिलाध्यक्ष
कोडरमा. इंदिरा भवन नयी दिल्ली में संगठन सृजन अभियान अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक भी शामिल हुए. जिलाध्यक्ष के अनुसार, कार्यक्रम में पार्टी नेता राहुल गांधी ने संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और ज़मीनी जुड़ाव पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले जिला अध्यक्षों को आगे बढ़ाने में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










