ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्कूल से सर्टिफिकेट लेकर सिहास की ओर जा रहे थे युवक

विज्ञापन

स्कूल से सर्टिफिकेट लेकर सिहास की ओर जा रहे थे युवक सतगावां. रामडीह के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गये, जिनमें एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घायल युवकों की पहचान 18 वर्षीय रोहित कुमार ग्राम समयडीह, 18 वर्षीय नीतीश कुमार ग्राम सिहास और 18 वर्षीय मंगलेश यादव ग्राम पूतोडीह के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों युवक राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बासोडीह से अपना सर्टिफिकेट लेकर एक ही बाइक से सिहास की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामडीह के समीप विपरीत दिशा गोविंदपुर की ओर से ईंट लेकर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां रोहित कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और चालक को अपने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola