आज नौ घंटे गुल रहेगी बिजली
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

डीवीसी द्वारा रविवार को ग्रिड मरम्मत का कार्य किया जायेगा.
विज्ञापन
कोडरमा. डीवीसी द्वारा रविवार को ग्रिड मरम्मत का कार्य किया जायेगा. ऐसे में रविवार को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का वन व टू फीडर सुबह नौ से शाम छह बजे तक बाधित रहेगा. इस दौरान इन दोनों फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के अनुसार, इस दौरान आंशिक कोडरमा प्रखंड क्षेत्र के अलावा सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो व जयनगर प्रखंड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेला जा रहा रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट पुन: शुरू कर दिया गया है. स्कूल टूर्नामेंट, जेएससीए द्वारा मिले अलग-अलग आयु वर्ग के इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट की मेजबानी, शिवरात्रि, 26 जनवरी , बच्चों की वार्षिक परीक्षा आदि कारणों की वजह से चंदवारा स्थित पुलिस लाइन का मैदान व्यस्त रहने के कारण टूर्नामेंट रुका हुआ था. अब चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मैच खेला जा रहा है. मैच का फिक्सर जेएससीए के ऐप में चढ़ा हुआ है. टूर्नामेंट में शामिल सभी क्लब जेएससीए ऐप में चढ़े फिक्सर के अनुसार निर्धारित समय पर आकर चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मैच खेलें. केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान और धर्मेंद्र कौशिक ने इस आशय की जानकारी दी. बताया कि सभी ग्रुप से एक-एक क्लब क्वाईलिफाई करेंगे, जिनके बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा और फिर फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










