चिमनी लिफ्ट में फंसे तीन लोग, सुुरक्षित बाहर निकाला
चिमनी के अंदर लगभग 80 मीटर ऊंचाई पर लिफ्ट में फंस गये थे
जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. प्लांट के एफजीडी एरिया स्थित चिमनी के अंदर लिफ्ट में फंसे तीन लोगों को सीआइएसएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जानकारी के अनुसार, एक डीवीसी कर्मी और दो संवेदक कर्मी दिन के करीब 11 बजे चिमनी के अंदर लगभग 80 मीटर ऊंचाई पर लिफ्ट में फंस गये थे. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआइएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी के माध्यम से तीनों कर्मियों को सकुशल नीचे उतारा. सभी के सुरक्षित बाहर आने के बाद डीवीसी कर्मियों एवं परिजनों ने राहत की सांस ली. मौके पर सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट दिवाकर कुमार कर्ण, पीसी शर्मा, निरीक्षक अग्नि कुमार दिवाकर, उप निरीक्षक सह आसूचना प्रभारी कृष्णकांत सिंह सहित डीवीसी व सीआईएसएफ के कई कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए