पुलिस लाइन चंदवारा में तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यक्रम की शुरुआत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

तनाव कम करने के साथ निर्णय क्षमता भी बढाता है ध्यान व योग : एसपी
विज्ञापन
तनाव कम करने के साथ निर्णय क्षमता भी बढाता है ध्यान व योग : एसपी
कोडरमा. पुलिस लाइन चंदवारा में शनिवार को तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई़ एसपी अनुदीप सिंह की पहल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम प्रत्येक दिन दो पालियों में सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक व द्वितीय पाली में 3.30 से 4.30 बजे तक होगा. कार्यक्रम के पहले दिन प्रथम सत्र में प्रशिक्षित योग एवं ध्यान विशेषज्ञों राजेंद्र प्रसाद व अनुज कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को ध्यान, प्राणायाम आदि की विस्तृत जानकारी दी. विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन तथा बेहतर जीवन शैली के लिए ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है. ऐसी जिम्मेदारी जिसमें हमें हर परिस्थिति में सतर्क, संयमित और दृढ़ रहना पड़ता है. लगातार ड्यूटी, तनावपूर्ण हालात और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हमारे जीवन का हिस्सा है, ऐसे में मानसिक शांति व संतुलन बनाये रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है, इसी उद्देश्य से इस मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया है, ताकि हम सभी अपने भीतर की शक्ति को पहचान सकें और उसे सही दिशा में उपयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि ध्यान एवं योग न केवल तनाव को कम करने में सहायक है, बल्कि यह निर्णय क्षमता, धैर्य एवं कार्यक्षमता को भी बढाता है. मौके पर एसपी ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, जवान व अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










