‘बिल्डरवा के पापा’ के गीतों पर झूमे हजारों शिवभक्त, कांवर यात्रा में दूधिमाटी लक्खीबागी बना भक्ति का मंच

Updated:
विज्ञापन

नृत्य करते कलाकार

कांवर पदयात्रा के दौरान दूधिमाटी लक्खीबागी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों शिवभक्तों ने मगही-भोजपुरी गायक ओमप्रकाश अकेला के गीतों पर जमकर नृत्य किया. कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.

विज्ञापन

कोडरमा : कांवर पदयात्रा को लेकर सामाजिक लोकतांत्रिक कमेटी की ओर से दूधिमाटी लक्खीबागी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में मगही-भोजपुरी के गायक ओमप्रकाश अकेला ‘बिल्डरवा के पापा’ समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांवर पदयात्रा में शामिल हजारों शिवभक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और अपनी थकान मिटायी. कलाकारों की भजन और गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. पूरे कार्यक्रम के दौरान शिवभक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि भक्ति और भजन का आनंद ही निराला है. गायकों ने भजन और गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि आस्था के इस जनसैलाब में हजारों लोगों की भागीदारी गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से क्षेत्र में सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत है. उन्होंने कोडरमा के सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही.

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सामाजिक लोकतांत्रिक कमेटी के अध्यक्ष बिरजू यादव, वार्ड पार्षद नारायण यादव, विजय यादव, संतोष चंद्रवंशी, संदीप यादव समेत आयोजन समिति के सदस्य, पदाधिकारी और राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola