मॉडर्न किड्स पैराडाइज में समर कैंप तीसरे दिन जारी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 7:57 PM

विज्ञापन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल और मॉडर्न किड्स पैराडाइज में चल रहे समर कैंप तीसरे दिन जारी रहा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में यह दिन ‘आर्ट डे’ के रूप में मनाया गया,

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . मॉडर्न पब्लिक स्कूल और मॉडर्न किड्स पैराडाइज में चल रहे समर कैंप तीसरे दिन जारी रहा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में यह दिन ‘आर्ट डे’ के रूप में मनाया गया, जबकि मॉडर्न किड्स पैराडाइज में नन्हे-मुन्नों ने ‘लिटिल शेफ डे’ का आनंद लिया. दोनों विद्यालयों में दिन की शुरुआत योग और ज़ुम्बा सत्र से हुई. इसके बाद छात्र-छात्राएं निर्धारित गतिविधियों में जुट गये. आर्ट डे’ पर छात्रों ने पेपर वीवन, 3डी क्ले क्राफ्ट और मंडला आर्ट जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया. बच्चों ने रंगों और आकृतियों के जरिए अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा. इसके अलावा छात्रों ने गटका, जूडो और स्केटिंग का भी अभ्यास किया, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके. लिटिल शेफ डे’ पर पीजी से केजी-II तक के बच्चों ने नो-फायर कुकिंग का लुत्फ उठाया. बच्चों ने फ्रूट रिकॉग्निशन, सैंडविच डेकोरेटिंग और फूड कलर सॉर्टिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों को स्वस्थ भोजन की पहचान और उसकी महत्ता भी बताई गई. प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि आर्ट डे और लिटिल शेफ डे का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को मंच देना और उन्हें कम उम्र से ही स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करना है. कला और पोषण, दोनों ही सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं. निदेशिका संगीता शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए यह दिन नए कौशल सीखने और दोस्तों के साथ यादें बनाने का दिन रहा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola