सैनिक स्कूल तिलैया में AI पर छिड़ी बहस, ‘मानव रचनात्मकता के लिए खतरा’ विषय पर छात्रों ने रखे तर्क

Updated:
विज्ञापन

वॉलीबॉल खेलते खिलाडी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में AI पर छात्रों ने अपने विचार रखे. फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बारिश के कारण कुछ मुकाबले स्थगित किए गए.

विज्ञापन

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप-डी 2026-27 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल गोपालगंज ने प्रथम स्थान हासिल किया. सैनिक स्कूल तिलैया दूसरे और सैनिक स्कूल पुरुलिया तीसरे स्थान पर रहा.

विज्ञापन

एआई के रचनात्मकता पर प्रभाव को लेकर हुई बहस

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है’ विषय पर प्रतिभागियों ने प्रभावी तर्क रखे. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये.

विभिन्न खेलों में हुए मुकाबले

वरिष्ठ बालक वर्ग में सैनिक स्कूल तिलैया ने सैनिक स्कूल पुरुलिया को हराया. सैनिक स्कूल नालंदा ने केशव सरस्वती विद्या मंदिर तथा सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने सैनिक स्कूल गोपालगंज को पराजित किया.

वरिष्ठ बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल पुरुलिया ने सैनिक स्कूल तिलैया और सैनिक स्कूल नालंदा ने सैनिक स्कूल गोपालगंज को हराया.

वॉलीबॉल के वरिष्ठ बालक वर्ग में सैनिक स्कूल तिलैया ने सैनिक स्कूल नालंदा को पराजित किया. सैनिक स्कूल पुरुलिया ने सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर तथा सैनिक स्कूल गोपालगंज ने केशव सरस्वती विद्या मंदिर को हराया.

तेज बारिश के कारण कुछ मुकाबले स्थगित

शाम में तेज बारिश होने के कारण कुछ मुकाबले स्थगित कर दिये गये. इन मुकाबलों को बाद में पुनर्निर्धारित किया जायेगा. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola