विद्यार्थी परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीभीपी) कोडरमा द्वारा छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रति निरंतर कार्य किया जा रहा है

विज्ञापन

प्रतिनिधिकोडरमा . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीभीपी) कोडरमा द्वारा छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रति निरंतर कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर झुमरी तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया. मौके पर एबीभीपी के माध्यम से यह संदेश देना चाहती है कि जब छात्रशक्ति सेवा के भाव से कार्य करती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है. जिला संयोजक अतुल आनंद के कहा कि परिषद का यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करता है, बल्कि उन्हें संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है. अभियान में एबीभीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा झुमरी तालाब के चारों और साफ-सफाई की. जिला संगठन मंत्री नितेश कुमार ने आग्रह किया कि कोडरमा की प्राकृतिक सुंदरता एवं जलस्रोतों को दूषित न करें और स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें. मौके पर जिला पर्यटन प्रचारक व सोशल मीडिया क्रिएटर- सुशील कुमार, रिट्ज रोन्नी रितेश, आर्यन सिंह, हर्ष सिंह, रूद्र सिंह, रौनिक नयन, जसमीत सलूजा, बिट्टू पंडित, सोनल वर्मा, रिषि कुमार, अंकित कुमार, राजेश कुमार, सोनू कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

माहुरी समाज की बैठक में होली मिलन पर चर्चा

झुमरीतिलैया. श्री माहुरी भवन में महिला समिति, नवयुवक समिति एवं बालिका समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह आगामी एक मार्च को अपराह्न तीन बजे से श्री माहुरी भवन में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम को पारंपरिक रंगों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारिवारिक उल्लास के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसिमें, मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ, महिला महामंडल उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, महिला समिति अध्यक्ष रेणु बड़गवे, उपाध्यक्ष प्रीति बड़गवे, नवयुवक समिति की अध्यक्ष अंकित एकघरा, सचिव रॉबिंस एकघरा, नेहा भदानी, रीना कंधवे, साधना भदानी, अनुपमा भदानी, पूनम भदानी आदि मौजूद थे. समारोह को सफल एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से मंडल सहसचिव गौतम वैश्खियार एवं निक्की बरबीघैया को कार्यक्रम का परियोजना निर्देशक चुना गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola