होली के मद्देनजर चलेंगी विशेष ट्रेनें

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Feb 2026 9:42 PM

विज्ञापन

पूरे देश में 1,410 से अधिक होली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना

विज्ञापन

: पूरे देश में 1,410 से अधिक होली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना कोडरमा. भारतीय रेलवे ने आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 1,410 से अधिक होली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना बनायी है. आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या बढ़कर 1,500 तक पहुंच सकती है. ये सभी विशेष रेलगाड़ियां मार्च माह में चलायी जायेंगी, जिससे त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संतुलित किया जा सके. गत वर्ष 2025 में होली के दौरान कुल 1,144 विशेष रेलगाड़ियों के फेरे संचालित किये गये थे, जबकि इस वर्ष उससे कहीं अधिक व्यापक और सशक्त व्यवस्था की गयी है. क्षेत्रीय स्तर पर देखें, तो पूर्व-मध्य रेलवे सबसे आगे है, जहां 285 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जायेगा. पश्चिम रेलवे द्वारा पश्चिमी मार्गों पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए 231 विशेष रेलगाड़ियां चलायी जायेंगी. मध्य रेलवे 209 और दक्षिण-मध्य रेलवे 160 विशेष सेवाओं का संचालन करेगा. उत्तर रेलवे द्वारा 108 तथा उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा 71 विशेष रेलगाड़ी संचालन की योजना तैयार की गयी है. उत्तर-मध्य रेलवे 66 विशेष रेलगाड़ियां चलायेगा, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे दोनों ही 62-62 विशेष ट्रेन संचालित करेंगे. दक्षिण-पश्चिम रेलवे 47, पश्चिम-मध्य रेलवे 43, दक्षिण रेलवे 39 और दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे 15 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करेगा. वहीं, कोंकण रेलवे नौ तथा पूर्वोत्तर सीमा रेलवे दो विशेष रेलगाड़ियों के जरिये क्षेत्रीय यात्रियों को राहत देगा.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola