जयनगर में राधाष्टमी पर राधा-कृष्ण की लीलाओं का बखान, भागवत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

प्रवचन देते प्रवचनकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के सिदरडीह गांव में नवदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया. राधाष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की लीलाओं का भजनों के माध्यम से वर्णन हुआ, जिससे श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा. कथावाचक ने सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भक्ति का महत्व बताया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के सिदरडीह गांव में चल रही नवदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में राधाष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की लीलाओं का भजनों के माध्यम से वर्णन किया गया. कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भजनों पर झूमते नजर आये.

विज्ञापन

सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भक्ति का संदेश

वृंदावन से आये श्रीमद्भागवत कथा वाचक मोहित कृष्ण पंचोली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन है. मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भगवान की भक्ति में मन लगाना चाहिए. सच्चे मन से की गयी भगवत भक्ति आत्मिक शांति देती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है.

उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार बांस जलाना वर्जित है. इसलिए धार्मिक कार्यों में बांस से बनी अगरबत्ती का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इसके स्थान पर घी का दीपक या धूपबत्ती जलाने की बात कही.

अतिथियों को किया गया सम्मानित

कथावाचक मोहित कृष्ण पंचोली ने जिप सदस्य केदारनाथ यादव को राधा-कृष्ण से सुसज्जित अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उनके साथ परसाबाद भाजपा मंडल महामंत्री संजय गुप्ता और पत्रकार पिंटू पांडेय को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिजानंद पंडित, रामानंद पंडित, लक्ष्मण पंडित, चतुरानंद पंडित, विनोद पंडित, प्रदीप पंडित, सचिन पंडित, अंशु पंडित, आकाश पंडित, इंद्रजीत पंडित, अरविंद पंडित, प्रमिला देवी, पार्वती देवी, बैजंती देवी, मंजू देवी आदि लगे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola