पिपचो बाजार में सेवा व संवाद केंद्र शुरू, गांव-गांव तक पहुंचाने की बनाई जा रही योजना

Updated:
विज्ञापन

पिपचो बाजार में सेवा व संवाद केंद्र का शुभारंभ, जनसमस्याओं के समाधान का दावा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपचो बाजार में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सेवा व संवाद केंद्र की शुरुआत की गई है. इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है. जल्द ही ऐसे केंद्र प्रखंड के सभी गांवों में खोले जाएंगे.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के पिपचो बाजार में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी ने सेवा व संवाद केंद्र की शुरुआत की. केंद्र का उद्घाटन बाघमारा निवासी शिक्षक छोटेलाल राणा ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत

मौके पर सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जरूरी कार्यों के लिए आम लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है. इसके बाद भी कई बार उनका काम नहीं हो पाता, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है. इसी समस्या को देखते हुए सेवा व संवाद केंद्र शुरू किया गया है.

उन्होंने कहा कि लोग केंद्र पर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद संबंधित विभाग तक मामला पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में ऐसे केंद्र खोलने की योजना है, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि सेवा व संवाद केंद्र के माध्यम से लोगों की जायज समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola