सतगावां में साक्षरता परीक्षा में दिखा महिलाओं का उत्साह, 630 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां प्रखंड में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 1,088 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. इस परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक रही, जो निरक्षरता उन्मूलन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है.

विज्ञापन

सतगावां. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार रविवार को प्रखंड क्षेत्र में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में कुल 1,088 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. इसके लिए प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में 48 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.

विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी रही अधिक

सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही. कुल 1,088 परीक्षार्थियों में 630 महिलाएं और 458 पुरुष शामिल हुए.

ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों और महिलाओं में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ मूल्यांकन परीक्षा में हिस्सा लिया.

निरक्षरता खत्म करने का लक्ष्य

परीक्षा का उद्देश्य क्षेत्र से निरक्षरता को पूरी तरह समाप्त करना और असाक्षरों को बुनियादी शिक्षा के साथ गणितीय कौशल से जोड़ना है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उल्लास योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाना है. परीक्षा के माध्यम से शिक्षा से जुड़ चुके लोगों के अधिगम स्तर का मूल्यांकन किया जा रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि अभियान का लक्ष्य एक भी व्यक्ति को निरक्षर नहीं रहने देना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola