सैनिक स्कूल तिलैया: राष्ट्रीय खेल में दिखा रहा दमखम
उद्घाटन करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल के तीसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं का बोलबाला रहा. लंबी कूद, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले भी हुए.
कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2026-27’ के तीसरे दिन मैदान पर एथलेटिक्स स्पर्धाओं का दबदबा रहा. प्रतियोगिता आगे बढ़ने के साथ खिलाड़ियों की रणनीति और प्रदर्शन में भी धार देखने को मिल रही है. एक-दूसरे की क्षमता से परिचित हो चुके कैडेट्स के बीच मुकाबले अब और रोमांचक हो गए हैं.
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत मशाल प्रज्वलन के साथ हुई. इस दौरान अग्नि को साक्षी मानकर खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. बालक-बालिका दोनों वर्गों में लंबी कूद, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ की विभिन्न हीट और फाइनल कराये गये. देर तक कई स्पर्धाएं जारी रहीं. इससे पहले रविवार शाम आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल नालंदा ने प्रथम स्थान हासिल किया. सैनिक स्कूल पुरुलिया दूसरे और सैनिक स्कूल गोपालगंज तीसरे स्थान पर रहा.
बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में भी मुकाबले
बास्केटबॉल बालक वर्ग में सैनिक स्कूल पुरुलिया ने सैनिक स्कूल नालंदा को 36-26 से हराया. वहीं सैनिक स्कूल तिलैया ने गोपालगंज को 48-41 से पराजित किया. बालिका वर्ग में पुरुलिया ने गोपालगंज को 29-22 से हराया. वहीं वॉलीबॉल बालक वर्ग में सैनिक स्कूल गोपालगंज ने नालंदा को तथा केशव सरस्वती विद्या मंदिर ने सुंदरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर को शिकस्त दी. सोमवार सुबह खेले गये मुकाबले में सैनिक स्कूल तिलैया ने पुरुलिया को लगातार दो सेटों में हराया. विभिन्न खेल के परिणाम
लंबी कूद के कनिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम पुरुलिया, द्वितीय तिलैया, तृतीय नालंदा, वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम गोपालगंज, द्वितीय केशव सरस्वती विद्या मंदिर, तृतीय पुरुलिया, कनिष्ठ बालक वर्ग में प्रथम तिलैया, द्वितीय गणपतराय सलारपूरिया सरस्वती विद्या मंदिर, तृतीय पुरुलिया, वरिष्ठ बालक वर्ग में प्रथम नालंदा, द्वितीय तिलैया, तृतीय गोपालगंज, 100 मीटर दौड कनिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम पुरुलिया, द्वितीय नालंदा, तृतीय सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, 100 मीटर दौड वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम गोपालगंज, द्वितीय तिलैया, तृतीय पुरुलिया, 100 मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में प्रथम तिलैया, द्वितीय गोपालगंज, तृतीय नालंदा, 400 मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में प्रथम तिलैया, द्वितीय पुरुलिया, तृतीय गणपतराय सलारपूरिया सरस्वती विद्या मंदिर, 400 मीटर वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम तिलैया, द्वितीय नालंदा, तृतीय पुरुलिया रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए