कोडरमा: सावन की विदाई से पहले शिव भक्ति में डूबा जयनगर, रूद्र मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक
रुद्राभिषेक में शामिल श्रद्धालु़ |प्रभात खबर
डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में सावन माह के समापन के अवसर पर रूद्र मंदिर में भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में कॉलोनीवासियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई.
जयनगर: डीवीसी केटीपीएस की ओर से सावन माह के समापन चरण की पूर्व संध्या पर प्लांट परिसर स्थित रूद्र मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलोनी के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा और भक्ति के साथ हिस्सा लिया.
आपके शहर में
इस अवसर पर भगवान शिव का विधिवत रूद्राभिषेक किया गया. इसके साथ ही पूजा-अर्चना समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.
कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम की जानकारी नवीन कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए