कोडरमा में भौंरों के हमले में चार लोग गंभीर, एक रेफर
भौंरों के हमले में प्रभावित लोग व चिकित्सक : प्रभात खबर
सतगावां में जहरीले भौंरों के झुंड ने चार लोगों पर हमला कर दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया.
कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सोमवार को जहरीले भौंरों के झुंड ने हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खेतों में काम करने और जंगल से पत्ते लाने गये थे. इसी दौरान भौंरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया.
आपके शहर में
घायलों की पहचान
हमले में मोहम्मद सलीम (55), नंदनी कुमारी (30), निमियां देवी (50) और नीरज कुमार (11) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है
इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया. वहीं, अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.
ये भी पढ़ें: छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कोडरमा के ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए