कोडरमा में ध्वजाधारी आश्रम में कांवरियों के लिए विधिक सहायता केंद्र, श्रद्धालुओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
कोडरमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कांवरियों के बीच पर्चे बांटकर राष्ट्रीय लोक अदालत और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया.
कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ध्वजाधारी आश्रम में कांवर पदयात्रा के दौरान लगने वाले मेले में कांवरियों की सहायता के लिए विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया. इस दौरान मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच पर्चे वितरित कर 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
विधिक सेवाओं के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
लोगों को कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में हुआ.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष झुमरी तिलैया स्थित झरना कुंड से जल लेकर हजारों श्रद्धालु पैदल ध्वजाधारी आश्रम पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार यादव, कंचन कपूर, पांडेय शेखर प्रसाद व प्रीति आर्या मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में भौंरों के हमले में चार लोग गंभीर, एक रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए