कोडरमा: राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम, ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के लिए तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

खेल दिवस की तैयारी में जुटे जयनगर के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थी़ | प्रभात खबर

कोडरमा के जयनग प्रखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए सरकारी विद्यालयों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे हैं. यह प्रतियोगिता खेल भावना और अनुशासन विकसित करने पर केंद्रित है.

विज्ञापन

जयनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ खेल प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे हैं. विद्यालयों में खेल गतिविधियों को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है.

परसाबाद स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में खेल शिक्षक सुजीत कुमार सिन्हा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं. शिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं.

बताया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर के विभिन्न विद्यालयों में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. इसे लेकर विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola