मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं : डीसी

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Feb 2026 9:48 PM

विज्ञापन

सेक्टर पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक

विज्ञापन

सेक्टर पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक कोडरमा. जिले के तीनों नगर निकाय झुमरीतिलैया, कोडरमा व डोमचांच में चुनाव को लेकर कुल 114 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हो, इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, तीनों नगर निकायों के प्रशासकों तथा सभी सेक्टर पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, रनिंग वाटर, साइनेज, चार्जिंग प्वाइंट, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाये. उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करें तथा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायें. डीसी ने नगर निकायों के प्रशासकों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित व सुदृढ़ किया जाये. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, नगर निकायों के प्रशासक, बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola