चुनाव प्रचार के लिए निर्वाची पदाधिकारी से लेनी होगी अनुमति
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 8:33 PM
झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद उम्मीदवार अपने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता पूनम कुजूर से अनुमति लेंगे
कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद पर खड़े उम्मीदवारों को प्रचार, सभा, जुलूस, रैली, प्रचार वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की अनुमति के लिए पूर्व में एसडीओ को प्राधिकृत किया गया था, परंंतु नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के नये निर्देश के तहत चुनाव में अभ्यर्थियों को सभा, जुलूस, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, होर्डिंग्स, बैनर, प्रचार वाहन आदि की अनुमति अब अपने-अपने क्षेत्र के अपने निर्वाची पदाधिकारी से लेनी होगी. झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद उम्मीदवार अपने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता पूनम कुजूर से अनुमति लेंगे, जबकि वार्ड एक से 14 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार रवि से तथा वार्ड 15 से 28 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रवि भूषण प्रसाद से अनुमति लेंगे. इसी तरह कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल से, वार्ड एक से सात तक के वार्ड पार्षद उम्मीदवार निर्वाची पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा व वार्ड आठ से 15 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी डीपीओ अनूप कुजूर से अनुमति लेंगे. डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार अपने निर्वाची पदाधिकारी डीएसओ प्रदीप कुमार शुक्ला, वार्ड एक से सात तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ भोला पांडेय और वार्ड आठ से 14 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रवींद्र कुमार पांडेय से अनुमति लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










