पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होने इटखोरी पहुंचे लोग

Updated:
विज्ञापन
पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होने इटखोरी पहुंचे लोग

सभी माघी पूर्णिमा से फागुन कृष्ण पंचमी एक फरवरी से छह फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायेंगे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. जैन समाज कोडरमा से सैकड़ों लोग जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि इटखोरी में आयोजित होने वाले भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार सुबह रवाना हुए. ये सभी माघी पूर्णिमा से फागुन कृष्ण पंचमी एक फरवरी से छह फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायेंगे. कार्यक्रम के महामंत्री सुरेश जैन झांझरी कोडरमा ने बताया कि इस पावन महोत्सव में झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालुओं का आगमन सुनिश्चित है. आयोजन का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ने दी है.

संत रविदास जयंती मनायी

झुमरीतिलैया. सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में संत रैदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी केदार राम, समाजसेवी राज कपूर सिंह, रामावतार साहू ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य वक्ता राम अवतार साहू ने संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि संत रैदास का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध समाज को जागरूक किया. संचालन सामाजिक समरसता मंच के जिला के संयोजक सिद्धि प्रसाद ने किया. मौके पर सुरेश प्रसाद, अनिल सिंह, रामावतार साहू, प्रिंस राणा, राजेंद्र मिष्टकर, शंकर मोदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola