युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा व मौजूद अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाने के विरोध में सर्वदलीय बैठक हुई। 19 जुलाई को झंडा चौक पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के सभी कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के सर जेसी बोस विवि से संबंद्ध करने के विरोध में गुरुवार को जेजे कॉलेज परिसर में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध बुद्धिजीवि और युवा छात्र नेता शामिल हुए. इस दौरान सभी ने कॉलेज के अस्तित्व की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती व संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया़

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कॉलेज की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसके विश्वविद्यालय बदलने के निर्णय को यथावत रखने तथा बुनियादी अधिकारों की बहाली के लिए सामूहिक रूप से बड़े आंदोलन का शंखनाद करने का आह्वान किया़ साथ ही सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी़

नगर पंचायत,कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन व नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्षउमेश वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने छात्र विरोधी निर्णय लिया है, जिसे अविलंब वापस लिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के इस निर्णय से हज़ारों छात्र प्रभावित होंगे. आज जेजे कॉलेज विश्वविद्यालय बनने की अहर्ता रखता है, लेकिन सरकार ने इस कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसी बोस यूनिवर्सिटी से जोड़ दिया है जो किसी भी तरीके से कोडरमा के छात्र छात्राओं के पक्ष में नही है. इन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना, तो यह आंदोलन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा़ बहुत जल्द सड़क पर उतरकर उग्र संघर्ष किया जाएगा.

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कॉलेज को बचाने के लिए हर स्तर पर जाकर राजनीतिक और सामाजिक दबाव बनाया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से इस छात्र हित की लड़ाई में समिति के साथ खड़ी है़

सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार ने आंदोलन की रूपरेखा को और मजबूत करने पर बल दिया़ राजद जिला प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा़ जेएलकेएम नेता कृष्णा यादव ने युवाओं और छात्रों को इस आंदोलन से व्यापक रूप से जोड़ने की बात कही़

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव सुधीर कुमार राम ने कॉलेज के बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग उठाई़ इसके अलावा,वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र मोदी, महिला नेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता जूही दास गुप्ता आदि ने आंदोलन को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने की शपथ ली़ धन्यवाद ज्ञापन समिति के संरक्षक सईद नसीम ने किया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 जुलाई को झुमरीतलैया के झंडा चौक के समीप आम महासभा'' का आयोजन किया जाएगा़इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को कॉलेज की बदहाली से अवगत कराना और सरकार और स्थानीय सांसद-विधायक को अपनी सोई हुई नींद से जगाना है़ मौके पर सुरेश यादव, अजय कुमार झा, तौफीक हुसैन, मो अलीशाद, रवि पासवान, अजीत पांडेय, वीरेंद्र कराटे, इन्द्रदेव कुमार यादव, बिनोद राम, मो. सुभान अली, रोहित कुमार यादव, सोनू कुमार व अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola