निकाय चुनाव : गेंदा फूल की माला की डिमांड बढ़ी
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 9:28 PM
नामांकन की प्रकिया तेज, लोकतंत्र के उत्सव में गेंदे की खुशबू भी अहम भूमिका निभा रही है
: नामांकन की प्रकिया तेज, लोकतंत्र के उत्सव में गेंदे की खुशबू भी अहम भूमिका निभा रही है झुमरीतिलैया. त्योहारों के साथ-साथ निकाय चुनाव की घोषणा ने झुमरी तिलैया नगर पर्षद, कोडरमा नगर पंचायत के फूल बाजार को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. शहरी इलाकों में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही फूलों की मांग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. आलम यह है कि समर्थकों के उत्साह और प्रत्याशियों की रैलियों ने फूल कारोबारियों के बिजनेस को चार चांद लगा दिया है. शहर के प्रमुख विक्रेताओं में शामिल नीरज मालाकार का कहना है कि चुनावी सीजन में गेंदा फूल की डिमांड रहती है, खासकर पीला और आरेंज गेंदा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. समर्थकों का मानना है कि जब तक नेताजी के गले में भारी-भरकम गेंदे की माला न हो और उनके काफिले की गाड़ियां फूलों से न लदी हों, तब तक जीत वाला माहौल नहीं बनता. बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने कोलकाता, वाराणसी, धनबाद और रांची से आने वाली खेप को दोगुना कर दिया है. विक्रेता नीरज मालाकार बताते हैं कि चुनाव के दौरान गेंदा फूल माला 30 से 40 रुपये में बिक रहा है, लेकिन लग्न शुरू होने के बाद फूलों के दाम में और बढ़ोतरी होगी. फिलहाल झुमरी तिलैया की सड़कों पर फूलों से सजी गाड़ियां और माला पहने प्रत्याशी बता रहे हैं कि लोकतंत्र के उत्सव में गेंदे की खुशबू भी अहम भूमिका निभा रही है. वही गुलाब के फूल 15 से 20 रुपये बिक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










