मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनायी गई मुंशी प्रेमचंद जयंती, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया साहित्यिक योगदान

Updated:
विज्ञापन

मौके पर प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने उनके साहित्य और जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हिंदी साहित्य के \"उपन्यास सम्राट \" मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रेमचंद के विचारों और साहित्य से जोड़ा.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक संगीता शर्मा व प्राचार्य गुरु चरण वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंच से मुंशी प्रेमचंद का जीवन परिचय प्रस्तुत किया तथा हिंदी साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला.

वक्ताओं ने बताया कि प्रेमचंद ने 'गोदान', 'गबन', 'निर्मला' जैसे उपन्यासों एवं 'कफन', 'पूस की रात', 'ईदगाह' जैसी कालजयी कहानियों के माध्यम से समाज की विसंगतियों को उजागर किया. इस अवसर पर वर्ग अष्टम ब से सादिया परवीन और वर्ग अष्टम अ से मोहम्मद ईशान ने साहित्य के प्रति अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद केवल साहित्यकार नहीं, बल्कि एक समाज सुधारक थे.

आज भी उनकी रचनाएं हमें भ्रष्टाचार, शोषण और गरीबी के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य को जन-जन की भाषा दी. उन्होंने साहित्य को राजदरबार से निकालकर आम जनमानस तक पहुंचाया. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी मातृभाषा और साहित्य पर गर्व करें.

प्रेमचंद जैसे साहित्यकार नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं. संचालन हिंदी शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा व प्रीति प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola