मरकच्चो में विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, मौके पर ये रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास करती विधायक डॉ नीरा यादव. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मरकच्चो के बच्छेडीह में विधायक डॉ. नीरा यादव ने नए उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

मरकच्चो: प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत भवन के समीप सोमवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव और जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया. पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बन जाने से बच्छेडीह और आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. गर्भवती माताओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसका विशेष लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.

कार्यक्रम में बच्छेडीह मुखिया बीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, संवेदक दिवाकर भारती, समाजसेवी किशोर यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, हरदेव साव, नंदकिशोर भारती, परमेश्वर यादव, कमलेश ठाकुर, दुली साव, आशा सिन्हा, बैजन्ती देवी, राजेंद्र यादव, टिंकू यादव, आफताब आलम, मो. जावीर, सुनील साव, खगेंद्र दास, सुनील दास सहित कई लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola