ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ा भारी, रेलवे ने 456 यात्रियों से वसूला 3.35 लाख रुपये जुर्माना
मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 456 यात्री पकड़े, 3.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला | Prabhat Khabar Network
धनबाद मंडल में रेलवे ने मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 456 यात्रियों को बिना टिकट या उचित प्राधिकार के सफर करते पकड़ा गया. इनसे कुल 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने यात्रियों से टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.
कोडरमा. धनबाद मंडल में रेलवे की ओर से मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन-रात चले अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गयी. अभियान में बिना टिकट, उचित यात्रा प्राधिकार के बिना सफर करने और बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने वाले 456 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे कुल 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया.
यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील
जांच के दौरान पकड़े गये यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट और यात्रा प्राधिकार के साथ ही सफर करने की हिदायत दी गयी. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की.
अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गयी. रेलवे की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों ने टिकट लेकर यात्रा करने पर विशेष ध्यान दिया.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. यात्रियों से अपील की गयी है कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने और ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अपने साथ उचित टिकट जरूर रखें. जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी के कोच में यात्रा करने की भी सलाह दी गयी है. रेलवे ने यात्रियों को बिना टिकट या गलत श्रेणी में यात्रा करने से बचने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए