बीएलओ प्रशिक्षण सह मैपिंग कार्य को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ प्रशिक्षण सह मैपिंग कार्य को लेकर बैठक

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीएलओ को फॉर्म 8 भरने तथा मैपिंग कार्य के निष्पादन को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीएलओ को फॉर्म 8 भरने तथा मैपिंग कार्य के निष्पादन को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नवनियुक्त बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं फॉर्म 8 भरने की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण तथा अन्य सुधारों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें क्षेत्रवार मैपिंग कार्य को सटीक व प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम कुमार ने सभी बीएलओ को निर्वाचन कार्य की महत्ता से अवगत कराते हुए पारदर्शिता, उतरदायित्व व गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर रंजु कुमारी, प्रमिला देवी, कमरूद्वीन खान, पवन कुमार सिंह, रूही प्रवीण, फुलवति देवी, सीता राम रविदास, संजय यादव, संध्या कुमारी, वीणा कुमारी, दीपा कुमारी, उषा कुमारी आदि मौजूद थे. प्रभारी सीडीपीओ ने किया पालना गृह का निरीक्षण जयनगर. बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने प्रस्तावित पालना गृह का निरीक्षण किया. वहीं कार्यालय कर्मियों के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति तथा आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर ऑनलाइन रिपोर्ट, पोषण वाटिका का निर्माण, पालना गृह संचालन हेतु प्रस्तावित भवन का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रो का लोकेशन करते हुए समीक्षा की गई. साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ कार्यालय सहायक संतोष कुमार, महिला पर्यवेक्षिका, ओसियन ट्रैक्टर तकनीकी सहायक पप्पू कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola