रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना श्री महेश एकेडमी का वार्षिकोत्सव

उदघाटन अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल पांडेय व नकुल पांडेय ने संयुक्त रूप से किया.
डोमचांच . श्री महेश एकेडमी डोमचांच का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इसका उदघाटन अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल पांडेय व नकुल पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि कोडरमा जिला 20- सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता मौजूद थे. स्वागत गीत को छात्रा निगार परवीन, लाइबा परवीन, तबस्सुम परवीन, निखत सबा ने गाया. भाव नृत्य से जागृति कुमारी, रिया राज, सुहानी कुमारी, ऋषिका कुमारी, प्रिया कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने सभी का मन मोह लिया. इस दौरान विद्यालय में साल भर में हुई विभिन्न गतिविधियों में बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में ऑपरेशन सिंदूर में नारी शक्ति के पराक्रम को प्रदर्शन करने वाली प्रीति, रिया, कुमकुम, सल्तनत, सुहानी, प्रिया, जागृति, श्रावणी, आराध्या, परी एवं अंशिका ने लोगों को बहुत प्रभावित किया. आरुषि, आकृति, अंशिका सोनाली, रौशनी, अनन्या, कोमल, सानिया एवं रिया द्वारा प्रस्तुत फेस्टिवल ऑफ इंडिया के माध्यम से भारतीयों द्वारा मनाये जाने वाले विविध उत्सवों को प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया. विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्ववर्ती छात्रों अंकित राज (डिप्टी कलेक्टर) और रौशन कुमार (स्टेट टैक्स ऑफिसर) मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह एवं शिक्षक मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इससे पहले कामाख्या नारायण सिंह, वरीय न्यायालयकर्मी रणजीत सिंह, एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, प्राचार्या रीना दाराद, अधिवक्ता पंकज कुमार अंबष्ठ संतोष सिन्हा, कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन डोमचांच के सचिव शिवकुमार मेहता, सहसचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोर कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, महेश शर्मा व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उदघाटन किया. मौके पर डॉ आइसी दास, संत अरविंद एकेडमी के निदेशक विवेक इंद्र गुरु, निदेशक सुनील सिन्हा, कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज कंधवे, दिलीप राणा, राजेश कुमार गुप्ता, बसंत शर्मा, अनिल कुमार, जयप्रकाश मेहता, सुजीत कुमार, श्वेता मेहता, पूनम सिंह, संजय कुमार, रौशन कुमार, शुभम कुमार, सौरव कुमार, प्रेरणा प्रिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




