केटीपीएस में ट्रांसफार्मर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

Updated:
विज्ञापन

आग बुझाता दमकल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के डीवीसी केटीपीएस में निर्माणाधीन यूनिट के टरबाइन नंबर दो के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई. प्लांट प्रशासन और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में निर्माणाधीन नये यूनिट के टरबाइन नंबर दो के पास सोमवार की शाम अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गयी. आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दमकल को बुलाया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई.

बताया गया कि केटीपीएस में 800-800 मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर नये यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी निर्माणाधीन यूनिट के टरबाइन नंबर दो के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी.

आग लगने के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि, प्लांट प्रशासन की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. लोगों का कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, जो होते-होते टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola