ePaper

धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस से शराब बरामद

Updated at : 11 Feb 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस से शराब बरामद

आरपीएफ कोडरमा की टीम ने गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस में जांच के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद की है़

विज्ञापन

कोडरमा. आरपीएफ कोडरमा की टीम ने गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस में जांच के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद की है़ हालांकि, इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन में गझंडी-गुरपा के बीच प्रतिबंधित सामानों की चेकिंग के क्रम में जब गाड़ी नाथगंज ब्लॉक हाल्ट के आसपास थी तो अलग-अलग जगहों पर सीट के नीचे 4 प्लास्टिक का बोरा तथा एक काला रंग का पिठ्ठु बैग संदिग्ध अवस्था में रखा हुआ दिखा़ बोरा से शराब की गंध आ रही थी़ बोरा तथा पिठ्ठु बैग के बारे में आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गयी, पर किसी ने अपना दावा नहीं किया़ जांच करने पर प्लास्टिक के बोरों में कुल 18 प्लास्टिक के पॉलीथीन के पन्नी में रखा हुआ 90 लीटर देशी महुआ शराब तथा पिठ्ठु बैग के अंदर 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ़ जब्त शराब की कीमत करीब 12 हजार 600 रुपये है़ मजदूर कांग्रेस के हित में कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर : प्रकाश

जयनगर. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने 12 फरवरी को होने वाले देश व्यापी आम हड़ताल को समर्थन देते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया है. श्री रजक ने बताया कि इस आंदोलन में कांग्रेस, मजदूरों व किसानों के हित में सड़कों पर उतरेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के महासचिव सांसद केसी वेणु गोपाल का पत्र प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि यह हडताल मुख्य रूप से भाजपा के केंद्र सरकार के लेबर सुधार व आर्थिक नितियों के विरोध में की जा रही है. नए लेबर कोड में नौकरी की सुरक्षा कम कर दी है, कानूनी सुरक्षा उपायों को कमजोर किया गया है, और नौकरी पर रखने व निकालने में मालिकों की आजादी बढ़ा दी गयी है. कांग्रेस इस आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए मजबूती के साथ खडी है. 12 फरवरी की सुबह 8 बजे केटीपीएस गेट नंबर एक के समक्ष मजदूरों व किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola