खान-खनिज विधेयक के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेंगे वाम दल और आप, जयनगर में निकलेगा प्रतिवाद मार्च
जयनगर में भाकपा अंचल कमेटी की बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी बताया गया. 25 अगस्त को इसके खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा, जिसमें वाम दल और आप के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
जयनगर, कोडरमा : भाकपा अंचल कमेटी की बैठक पूर्व अंचल सचिव समीम खान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि 12 अगस्त को पारित विधेयक संविधान और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है. आरोप लगाया गया कि राज्यों के रॉयल्टी या शेष राशि वसूलने के अधिकार पर केंद्र ने कानून बनाकर कब्जा किया है, जो संघीय व्यवस्था का उल्लंघन है.
आपके शहर में
बैठक में जिले में 8336 राशन कार्ड रद्द किये जाने का मुद्दा भी उठाया गया. नेताओं ने कहा कि गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द होना जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. पिछले पांच महीने से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य पेंशन नहीं मिलने का मामला भी उठाया गया. इसके अलावा यूरिया की कालाबाजारी पर भी चर्चा हुई.
25 अगस्त को प्रतिवाद मार्च
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को वाम दल और आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा. वहीं राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, यूरिया की कालाबाजारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर 29 अगस्त को संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी. नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की.
बैठक में जिप सदस्य महादेव राम, जिला सचिव अर्जुन यादव, अंचल सचिव वीरेंद्र यादव, सहायक अंचल सचिव कामेश्वर पंडित, युवा नेता पुरुषोत्तम यादव, महिला नेत्री सोनिया देवी, किशोर कुमार चौधरी, संतोष शर्मा, काली सिंह, हरि पासवान, राजेंद्र कुमार रजक, नारायण ठाकुर, ब्रह्मदेव राणा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए