ग्रामीणों को मिली परिवहन सुविधा, मरकच्चो शिविर में वितरित हुए लर्निंग लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

लर्निंग लाईसेंस के साथ उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में पात्र आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी भी दी।

विज्ञापन

मरकच्चो: प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित शिविर में पात्र आवेदकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ हुलास महतो व सीओ परमेश्वर कुशवाहा मौजूद थे. पूर्व में आयोजित शिविर में आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गयी थी, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले लोगों को लाइसेंस प्रदान किया गया.

अधिकारियों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया और यातायात नियमों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को परिवहन विभाग की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है. लाभुकों ने शिविर की सराहना की.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola