भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यमः जीसी वर्मा

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य जीसी वर्मा ने भाषा के महत्व पर जोर दिया।
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा में स्पष्ट उच्चारण, आत्मविश्वास, मंच संचालन कौशल और भावपूर्ण अभिव्यक्ति का विकास करना था.
विद्यार्थियों ने नैतिक और प्रेरणादायक कहानियों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रधानाचार्य जीसी वर्मा ने कहा कि भाषा केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है.
वहीं निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि विद्यालय का प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें. प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से सार्थक नायक प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय और ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कक्षा द्वितीय से हिमांश राज प्रथम, पल्लवी रानी द्वितीय तथा अमीरा आज़मी तृतीय, कक्षा तृतीय में आश्वि राणा प्रथम, शिव्या खेतान द्वितीय और अनिका सिंह ने तृतीय स्थान, वहीं कक्षा चतुर्थ एवं पंचम की संयुक्त प्रतियोगिता में रमन सदन की सर्विका ठाकुर ने प्रथम, आइंस्टाइन सदन की सहस्या सिंह ने द्वितीय और न्यूटन सदन के कृत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










