Koderma News: झूले पर विराजे राधा-कृष्ण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल; अब 4 सितंबर से फिर उत्सव

Updated:
विज्ञापन

भगवान कृष्ण | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के श्री मनहारण महावीर हनुमान कुटिया में 5 दिवसीय कृष्ण झूलन महोत्सव का भक्तिमय समापन हुआ। भजन और पूजा के साथ भक्तों ने उत्सव का आनंद लिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: खुदरा पट्टी स्थित श्री मनहारण महावीर हनुमान कुटिया में चल रहे पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ. इस दौरान मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर झूले पर विराजमान कराया गया. प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, भोग और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित जीवकांत झा ने बताया कि मंदिर में झूलन महोत्सव की परंपरा वर्षों से नियम-निष्ठा के साथ निभायी जा रही है. पांच दिनों तक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और संध्या समय होने वाली आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया.

कृष्ण की बाल लीलाओं का किया गया वर्णन

पंडित जीवकांत झा ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अभिमान को चूर किया था. बचपन में पुतना वध, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पर्वत उठाने जैसी लीलाओं ने गोकुलवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया था.

उन्होंने बताया कि कृष्ण की लीला देखकर गोपियां उनके साथ आनंद में शामिल हुईं. इसी प्रसंग से जुड़ी झूलन परंपरा को उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: रेस में रफ्तार, खेल में अनुशासन और चेहरे पर जीत की खुशी; बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु

मंदिर परिसर में संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. अजय सिंह ने 'झूले लगे कदम की डाली, झूले कृष्ण मुरारी' सहित कई भजन प्रस्तुत किये. वहीं रामानंद सिंह के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये. पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा.

कार्यक्रम में अध्यक्ष रामानंद सिंह, अजय शंकर सिंह, देवानंद, वीरेंद्र राम, नवरंग राम, गोपाल दास, रामानुज सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, प्रभाकर झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

4 सितंबर से फिर शुरू होगा कृष्ण झूलन उत्सव

मंदिर परिसर में 4 सितंबर से कृष्ण झूलन उत्सव का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम 8 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन भजन संध्या आयोजित होगी.

आयोजन के अंतिम दिन 8 सितंबर को वाहन पर झांकी सजाकर नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद छठी उत्सव मनाया जायेगा और श्रद्धालुओं के बीच सवा मणी हलवे का भोग प्रसाद वितरित किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: Koderma News: राखी बांधकर नन्हों ने मनाया रक्षाबंधन, प्यार के साथ प्रकृति बचाने का भी लिया संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola