Koderma: सफर के दौरान तबीयत बिगड़ी तो घबराने की जरूरत नहीं, स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी दवा

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा और धनबाद जंक्शन पर 19 सितंबर से 24 घंटे दवा दोस्त आउटलेट शुरू होगा। अब यात्रियों को स्टेशन पर ही जेनरिक और ब्रांडेड दवाइयां आसानी से मिल सकेंगी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. आगामी 19 सितंबर से कोडरमा जंक्शन और धनबाद जंक्शन पर 24 घंटे जेनेरिक और ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध होंगी. दोनों स्टेशनों पर दवा दोस्त आउटलेट शुरू किया जायेगा, जो चौबीसों घंटे संचालित होगा. अगले पांच वर्षों तक आउटलेट के संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने के बाद ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों को दवा के लिए स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्टेशन परिसर में ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी. यह सुविधा हावड़ा-नयी दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कोडरमा और धनबाद जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर शुरू की जा रही है.

जनरल टिकट घर और गेट नंबर दो के बीच खुलेगा आउटलेट

रेलवे ने कोडरमा जंक्शन पर दवा दोस्त आउटलेट के लिए स्थल का चयन कर लिया है. स्टेशन पर जनरल टिकट घर और गेट नंबर दो के बीच खाली स्थान पर आउटलेट संचालित किया जायेगा. इससे यात्रियों के अलावा आसपास के आम लोगों को भी जरूरी दवाइयां खरीदने की सुविधा मिलेगी.

कोडरमा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास रैंप ब्रिज के समीप भी आउटलेट संचालन की व्यवस्था बतायी गयी है. यहां यात्रियों को दवा खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: 30 हजार मानदेय की मांग पर PDS डीलरों का आंदोलन, 1 सितंबर को कोडरमा में निकालेंगे बड़ी पदयात्रा

24 घंटे उपलब्ध रहेगी दवा की सुविधा

आउटलेट चौबीसों घंटे खुला रहेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा रात में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा. ट्रेन के दौरान अचानक स्वास्थ्य संबंधी जरूरत पड़ने पर स्टेशन पर ही दवा उपलब्ध हो सकेगी.

रेलवे की ओर से आउटलेट के संचालन और सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा. साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करनी होगी.

24 घंटे दवा की सुविधा शुरू होने से कोडरमा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी जरूरी दवाइयां आसानी से उपलब्ध होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: अब परीक्षा में नहीं होगी प्रश्नपत्र की किल्लत, JCERT ने मांगा कक्षा 1 से 12 तक छात्रों का सही आंकड़ा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola