कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
इसी ट्रक से हुआ हादसा. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर नवलशाही चौक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मरकच्चो(कोडरमा). नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही चौक के समीप बुधवार शाम करीब सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत कैलपूर निवासी अनिकेश कुमार (23) के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाईटांड़ निवासी विक्की विश्वकर्मा (22) के रूप में हुई है.
आपके शहर में
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आई बाइक
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से नवलशाही की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में अनिकेश कुमार की मौत हो गयी. वहीं, विक्की विश्वकर्मा का इलाज जारी है.
ट्रक खड़ा कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर कुछ दूर भागा और एक लाइन होटल के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है. ट्रक का नंबर जेएच 12 एल 0092 और बाइक का नंबर जेएच 12 जे 8180 बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए